Weight Loss Diet Plan in Hindi for Women- Diet Experts के अनुसार महिलाओं और पुरुषों का वजन अलग-अलग तरीके से कम होता है। महिलाओं के मुकाबले पुरुष जल्दी वजन कम कर लेते हैं क्योंकि उनके शरीर में मांसपेशियों का भार ज्यादा होता है।
जबकि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में वज़न देरी से कम होता है। क्योंकि उनमें फैट की मात्रा ज्यादा होता है। इसलिए महिलायें वज़न कम करने के लिए (Weight Loss Diet Plan in Hindi for Women) को अगर आप फॉलो करती हैं तो अच्छे परिणाम पा सकती हैं। लड़कियाँ वजन कम कैसे करें (Weight Loss Diet Chart for Girls in Hindi)
आपको बस इतना करना है कि सही खाना खाना शुरू कर दें। हालाँकि हमारे भारत में स्वादिष्ट खाने की संस्कृति बहुत प्रचलित है। इसलिए इतने स्वादिष्ट खाने से खुद को थोड़ा दूर करना मुश्किल तो जरुर है लेकिन चिंता की कोई बात नही।
आज हम आपको एक ऐसा Sabse Sasta Deit Plan बताने वाले है जो स्वादिस्ट होने के साथ-साथ आपका वजन भी बहुत आसानी से कम करेगा।
इसके लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत नही है, आप पाएंगे कि आप जो खाना खाते आए है उसी में कुछ बदलाव करके आप बहुत ही आसानी से अपने वजन को कम कर सकते है बस आपको इतना करना है कि थोड़ा सा बदलाव उस खाने को बनाने के तरीके में करना है।
वजन कम करने के पीछे का विज्ञान
वजन घटाना और वजन बढ़ाना दोनों ही कैलोरी की खपत पर काम करता है। सीधे शब्दों में कहें तो जब आप शरीर द्वारा खर्च की गई कैलोरी से कम कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपका वजन कम होता है और जब आप ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ जाता है।
पर इसका अर्थ ये बिलकुल भी नही है की आप अपने खाने में लेने वाली कैलोरी की मात्रा तो कम कर दें लेकिन शारीरिक रूप से कोई काम न करें। इससे आपका वजन तो कम हो जायेगा लेकिन आपकी ताकत और फुर्ती भी कम हो जाएगी। इसलिए Weight Loss Diet Plan को फ़ॉलो करने के साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करना भी महत्वपूर्ण है।
हालाँकि, केवल यह निर्धारित करना पर्याप्त नहीं है कि आपके शरीर को कितनी कैलोरी की आवश्यकता है। उदाहरण के लिए मान लीजिये आपके शरीर को 1500 कैलोरी की जरूरत है। जिसमे चार समोसे (600 कैलोरी), पिज्जा के दो स्लाइस (500 कैलोरी) और दो गुलाब जामुन (385 कैलोरी) आपकी 1500 कैलोरी की दैनिक आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।
लेकिन ये भोजन स्वास्थ्य के लिए सही विकल्प नही है ऐसा भोजन अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनेंगे। जैसे उच्च कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा आदि।
Weight Loss Tips In Hindi
सामन्यतया महिलाओं को 1800 से 2000 कैलोरी और पुरूषों को 2300 से 2500 कैलोरी की ऊर्जा वाला भोजन लेना चाहिए। प्रतिदिन कैलोरी लेने का मापदंड बहुत सी बातों पर निर्भर करता जिसे आप नीचे दिए चार्ट से अच्छे से समझ सकते है। जैसे दिनभर के कार्य का प्रकार, उम्र, शरीर का आकार, जीवनशैली आदि।
Gender(लिंग) | Age(उम्र) | बहुत कम चलने वाला | थोड़ा बहुत काम करने वाला | ज्यादा चलने-फिरने वाला |
महिला(Female) | 19-30 | 1800-2000 | 2000-2200 | 2400 |
31-50 | 1800 | 2000 | 2200 | |
51+ | 1600 | 1800 | 2000-2200 | |
पुरुष(Male) | 19-30 | 2400-2600 | 2600-2800 | 3000 |
31-50 | 2200-2400 | 2400-2600 | 2800-3000 | |
51+ | 2000-2200 | 2200-2400 | 2400-2800 |
कोई भी अकेला भोजन शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सभी कैलोरी और पोषक तत्व प्रदान नहीं कर सकता है। यही कारण है कि विटामिन और खनिजों जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों के साथ कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से युक्त संतुलित आहार लेना जरुरी होता है।
डाइट चार्ट में इस बात का ख्याल रखा गया है कि आपको सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते रहें। वैसे जरूरी नहीं कि हर शख्स पर यह पूरी तरह से लागू होगा। हालाँकि, आप इसमें थोड़ा फेरबदल भी कर सकते हैं।
सुबह की शुरुआत ऐसे करें
सुबह उठते ही पानी पिएं, हो सके तो कम से कम दो गिलास और ज्यादा से ज्यादा एक लीटर। पानी हल्का गुनगुना होगा तो अच्छी बात है। इसके साथ ही हर दिन सुबह अलग अलग स्वाद का पानी भी पी सकते है जो आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद करेंगा जैसे कि-
- नीबूं पानी शहद के साथ
- चीरे का पानी काले नमक के साथ
- सौफ का पानी
- ACV यानी की सेब का सिरके की कुछ बुँदे पानी में डालकर भी ले सकते है
इसके साथ ही आपको दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीने की आदत डालनी चाहिए, इसके साथ ही खाना खाने के 30 मिनट पहले और बाद तक आपको पानी नही पीना है जरूरत के लिए 1 से 2 घूट पी सकते है।
Weight Loss Breakfast in Hindi
सुबहं के लिए एक हैल्दी नाश्ता बेहद जरुरी होता है। इसलिए अपनी पसंद के अनुसार इनमे से हर एक दिन के लिए अलग अलग नाश्ता चुन सकते हैं
- वेजिटेबल मिक्स दलिया
- ओट्स मौसमी सब्जियों के साथ
- उबला आलू हरी चटनी के साथ
- 2 से 3 तरह के मौसमी फल
- 2 अंडे (यदि आप खाते है)
इसके साथ ही आप भिगोये हुए 4 से 5 बादाम और ग्रीन-टी भी ले सकते है या अदरक, तुलसी, दालचीनी, इलाइची वाली चाय भी बना सकते है बस इसमें चीनी की जगह मिश्री या सुगर फ्री मिठास का उपयोग करें।
Weight Loss Lunch in Hindi
- एक कटोरी ब्राउन राइस,
- सलाद जो आपको पसंद हो
- एक कटोरी दाल जो आपको पसंद हो
- कोई एक हरी सब्जी अपनी पसंद की
- मल्टी ग्रेन आंटे की एक या दो रोटी
इसके साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें कभी कभी थोड़ा सा फेर बदल भी कर सकते हैं जैसे किसी दिन पनीर, छोले, राजमा, डोसा, इडली या अपनी पसंद की कोई भी सब्जी शामिल कर सकते है। जिससे आपको ये Weight Loss Diet Plan in Hindi for Women को फ़ॉलो करने में कोई कठिनाई न हो और स्वाद के साथ ही आपका वजन भी आसानी से कम हो जाये।
Weight Loss Dinner in Hindi
जैसे की आप सभी जानते है रात का भोजन हल्का और भूख से कम ही करना चाहिए। इसलिए आप रात के खाने में इनमे से कोई एक चुन सकते है।
- एक कटोरा वेज सूप,
- एक कटोरा मिक्स सलाद
- खिचड़ी एक चम्मच देसी घी के साथ
- या फिर दलिया भी ले सकते है।
इसके साथ ही स्वाद को ध्यान में रखते हुए बेसन का चीला या पोहा का मजा भी ले सकते हैं।
Important Weight Loss Tips
वजन को कम करने के लिए आपको ये डाइट प्लान तो फालो करना ही है साथ ही आपको अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में exercise या yogasan को भी शामिल करना बहुत जरुरी है जिसे आपका वजन तेजी से कम होने के साथ ही आपका शरीर सुन्दर और आकर्षक दिखे।
इसके लिए आप अपने घर पर ही वजन को तेजी से कम करने वाले योगासन का अभ्यास कर सकते है, जो न सिर्फ आपके शरीर को सही आकार प्रदान करते है बल्कि आपके मेटाबोलिजम को भी बेहतर बनाते है। जिससे आपके शरीर में अतिरिक्त फैट का जमाव नही होता है।
हमे उम्मीद है आपको ये लेख पसंद आया होगा हमने प्रयास किया की आपको Weight Loss Diet Plan In Hindi for Women से सम्बंधित सभी सवालों के जवाब मिल सके, यदि आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमे कमेंट कर सकते हैं और उनके जवाब पा सकते हैं
Weight Loss के लिए दिन में कितनी बार खायें?
वजन कम करने लिए दिन में 3 से 4 बार खाए
1. सुबह में नाश्ता
2. दोपह में lunch
3. शाम के समय कुछ हैल्दी स्नैक्स
4. रात के समय में कोई भी हल्का भोजन
मोटापे से बचने के लिए क्या खाएं ?
मोटापे से बचने के लिए घर का बना हुआ खाना, सलाद, मौसमी फल और सब्जियों के साथ ही भरपूर मात्र में पानी पिए इसके साथ ही अपनी Daily life में Exercise को जरुर शामिल करें
मोटापे से बचने के लिए क्या न खाएं ?
मोटापा आपसे दूर रहे इसके लिए आप ज्यादा चीनी से बनी चीजें, बहुत ज्यादा तला भुना या बाहर मिलने वाले सभी जंक food और पैकेट बंद चीजों को खाना कम करना चाहिए
क्या सेब का सिरका वजन कम करने में मदद करता है?
सेब साइडर सिरका के समर्थकों का दावा है कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं और भोजन से पहले थोड़ी मात्रा में पीने या पूरक लेने से भूख को कम करने और वसा जलाने में मदद मिलती है। हालाँकि, इन दावों के लिए बहुत कम वैज्ञानिक समर्थन है।